March 14, 2026

कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो का सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने मैहतपुर बैंड बाजों से किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ बड़े नेता भी रहे मौजूद

अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो का भाजपा के टिकट मिलने के बाद कुटलैहड़ आगमन पर उनके सैकडो समर्थकों द्वारा मैहतपुर बैरियर पर जोरदार स्वागत किया गया। वही विपक्ष नेता जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सैंकड़ों समर्थको ने देवेंद्र कुमार भुट्टो का भव्य स्वागत किया। बताते चले देवेंद्र कुमार भुट्टो ने 14 माह पूर्व कुटलैहड़ से कांग्रेस के टिकट पर करीब साढ़े सात हजार से जीत दर्ज की थी। लेकिन देवेंद्र कुमार भुट्टो ने भाजपा में शामिल होकर भाजपा का टिकट  लेकर करीब एक माह बाद कुटलैहड़ आगमन किया। जिला मुख्यालय सीमा पर सैकडो कार्यकर्ताओं, विपक्ष नेता जयराम ठाकुर, ऊना सदर से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती और कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो का बैंड बाजा और पटाखों के साथ भव्य स्वागत करते हुए बाबा बाल गेट तक पहुंचाया। बाबा बाल गेट पर भाजपा नेत्री संतोष सैनी की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया। उपरांत सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा नेता जनसभा पंडाल तक पहुंचे। वहां पर हजारों की संख्या में जनसमूह द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा नेता बलराम बबलू, प्रो राम कुमार, हर्ष कौशल, सुदर्शन शर्मा, प्रधान विजय शर्मा, तिलक राज बांटा, किशन चंद शाह के अलावा हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *