February 23, 2026

एसयूवी और टैक्सी के बीच जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत; 4 घायल

कीरतपुर साहिब : पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर कीरतपुर साहिब के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। धार्मिक नगरी कीरतपुर साहिब में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुबह लगभग 6:30 बजे एक एसयूवी 500 और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे ने टैक्सी चालक और एक महिला दीपिका शर्मा की मौत हो गई। वहीं, स्विफ्ट डिजायर में सवार छोटे बच्चे समेत चार लोग घायल हुए हैं। मृतक टैक्सी चालक की पहचान हमीरपुर निवासी युवराज राणा (30) के तौर पर हुई है, जो हिमाचल से सवारियां लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। घायलों में एना भारती, रीना देवी, एक छोटा बच्चा और अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दिल्ली नंबर की एसयूवी में एक युवती और दो युवक सवार थे, जो शायद नशे की हालत में थे। एसयूवी चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। हिमाचल प्रदेश की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर से एसयूवी की आमने सामने टक्कर हो गई। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी से बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक एना भारती पुत्री प्रकाश चंद जो चंडीगढ़ में कोचिंग ले रही थी उसे छोड़ने के लिए टैक्सी चालक को किराए पर हायर किया था। रास्ते में दीपिका शर्मा, उसका छोटा बच्चा, रीना देवी और एक अन्य व्यक्ति भी सवारी के रूप में टैक्सी में बैठे थे। एना भारती और रीना देवी को श्री आनंदपुर साहिब से रेफर कर दिया गया है। वही महिला दीपिका शर्मा उम्र 32 साल की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक युवराज राणा के साथ अगली सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था जबकि पिछली सीट पर एक छोटा बच्चे के साथ उसकी मां दीपिका शर्मा, ईना भारती, रीना देवी सवार थी। हादसे के बाद बच्चे समेत सभी लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिनको एंबुलेंस के माध्यम से आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जबकि गंभीर रूप से घायल ईना भारती, रीना देवी को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *