February 15, 2026

एचआरटीसी ने अक्टूबर में कमाए 76.53 करोड़ रूपये

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी ने अक्टूबर 2024 में 76.53 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि गत वर्ष 2023 में अक्टूबर महीने में यह कमाई 68.49 करोड़ रूपये थी। इस तरह इस बार मासिक आय में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सात महीनों की कुल आय भी वित्त वर्ष 2023-24 के पहले सात महीनों की तुलना में भी ज्यादा है। इन सात महीनों में हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 63 करोड़ रुपए ज्यादा की कमाई की है, जो करीब 14 फीसदी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर भी हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने लगातार आम लोगों को सेवाएं दी। इस दौरान दीपावली के दिन भी दोपहर तक बस सुविधा जारी रही। निगम ने लोगों सुविधा को देखते हुए स्पेशल बस रूट भी संचालित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *