February 19, 2026

दिल्ली में एग्जिट पोल के दावों में कितना है दम?

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल तक सत्ता से दूर रहने के बाद बुधवार को हुए एग्जिट पोल में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निर्णायक जीत का अनुमान लगाया गया है। विभिन्न एग्जिट पोल ने संकेत दिया है कि भाजपा लगभग 43 सीटें हासिल कर सकती है, आम आदमी पार्टी (आप) संभावित रूप से 26 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहेगी। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 36 सीटों की आवश्यकता है। हालांकि, हाल के दिनों में जो भी एग्जिट पोल आएं हैं, वे ज्यादातर गलत ही साबित हुए हैं।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज बीजेपी को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में आपदा जा रही है और बीजेपी आ रही है।

बता दें कि एग्ज़िट पोल के औसत ने 2013 में त्रिशंकु विधानसभा की सही भविष्यवाणी की थी, उन्होंने 2015 और 2020 में बहुत करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी की थी। 2015 के छह सर्वेक्षणों के औसत के अनुसार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को 45 सीटें दी गई थीं, जबकि भाजपा 24 सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर पीछे चल रही थी। अंत में, आप ने 67 सीटें जीतीं और भाजपा को केवल तीन सीटें ही मिली थीं।

2020 में औसतन आठ एग्जिट पोल ने एक बार फिर 54 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी की शानदार जीत की भविष्यवाणी की थी, और भाजपा को 15 सीटों पर और कांग्रेस को लगभग किसी भी सीट पर नहीं रखा था। सर्वेक्षणों की सटीकता पांच साल पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई क्योंकि आप 62 सीटों पर और भाजपा को आठ सीटों पर विजय हासिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *