बागवानी विभाग ने महिलाओं को फलदार पौधे वितरित किए हैं
अजय कुमार, बंगाणा: बागवानी विभाग ने उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली की महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वीरवार को जागरूकता शिविर के माध्यम से फलदार पौधे वितरित किए जिसमें विभाग के प्रसार अधिकारी अरशद ने प्रदेश सरकार की बागवानी से चल रही विभिन्न योजनाओं को महिलाओं के बीच साझा किया। अरशद ने कहा की क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने व किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू कर रखी हैं और इन्हीं योजनाओं के तहत किसानों को फलदार पौधे वितरित कर उन्हें बागवानी के प्रति प्रेरित किया जा रहा है, ताकि किसान बागवानी से भी अच्छी खासी कमाई कर मुनाफा कमा सकें।
बागवानी विभाग द्वारा उचित मूल्य की दर पर पौधे वितरित किए गए, जिनमें संतरा, मोसम्मी , किन्नू, नींबू, अमरूद आदि फलदार पौधे किसानों को दिए गए।
उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग द्वारा किसानों को फलदार पौधे वितरित करने का यही उद्देश्य है कि किसान बागवानी को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बनें, ताकि आने वाले समय में बागवानी से भी एक अच्छी खासी आय प्राप्त कर सकें। वहीं, उन्होंने कहा कि किसानों का रुझान बागवानी की ओर बढ़ रहा है और किसान बागवानी से प्रेरित होकर इसे बढ़ावा देने में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के अलावा अन्य जो कोई भी अपने घरों के पास फलदार पौधे लगाने का इच्छुक है, उनके लिए भी हमारे पास योजना है। लोग उसका भी लाभ उठाकर फलदार पौधे लगा सकते हैं। लोग इसके लिए संपर्क कर इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए और योजनाओं से अवगत कराने के लिए हर पल तत्पर है। इस मौके पर स्थानीय उप प्रधान अजय शर्मा, वार्ड सदस्य प्रवीणा कुमारी, पूर्व वार्ड पंच बलराज शर्मा, फतेहचंद, रानी शर्मा, रमेश चंद, गीता देवी, नानक चंद, कमला देवी, सुलेखा देवी, शोका देवी, शक्ति चंद, सुभाष चंद तथा महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।
