February 20, 2026

हनी सिंह ने मजाक-मजाक में जहीर इकबाल को धमकी दी

मुंबई,  बालीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए है। शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर ने मुंबई में ही एक शानदार रिसेप्शन रखा। जिसमें रैपर और सिंगर हनी सिंह ने भी शिरकत की।

इस दौरान हनी सिंह मजाक-मजाक में जहीर इकबाल को धमकी भी दे देते हैं। शराब पीने के सवाल पर हनी सिंह कहते हैं, “सच बताऊं आज मैं इतना खुश था, मैंने डेढ़ साल से शराब नहीं पी थी, लेकिन आज मैंने बहुत शराब पी। मेरी मम्मी ये वीडियो देखेंगी तो मेरे को बहुत गालियां पड़ेंगी। लेकिन मैंने दारू पी है आज।” हनी सिंह ने आगे कहा, “इतना मैं खुश हूं. मेरी बेस्ट फ्रेंड की शादी थी आज। उसे बहुत अच्छा लड़का मिला है जहीर। वो बहुत प्यारा शख्स है। मैं उससे तीन साल पहले मिला था। वो शानदार बंदा है। मैं उम्मीद करता हूं कि वो उसे (सोनाक्षी को) खुश रखेगा। नहीं तो हम देख लेंगे उसको।”

सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में उनके कई करीबी दोस्त पहुंचे। मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में हुए इस वेडिंग रिसेप्शन में काजोल, रवीना टंडन, संजय लीला भंसाली, अदिती राव हैदरी, हुमा कुरैशी साकिब सलीम जैसे कई लोग दिखाई दिए। सलमान खान का पूरा परिवार भी रिसेप्शन में नज़र आया। हालांकि सलमान सबसे आखिर में अलग दरवाज़े से आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *