March 11, 2026

तेलका में हिताची वालों ने खोला पहला एटीएम

पवन भारद्वाज तेलका चंबा

तेलका में हिताची वालों ने खोला पहला एटीएम जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी नें किया।हिताची कम्पनी के रीजनल हेड सनी महाजन व कुलदीप राजपूत नें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । सनी महाजन ने बताया कि जिला चम्बा का पहला हिताची का एटीएम खोला गया है।यह एटीम पूरी तरह से आधुनिक है। यहां जमा और निकालने सुविधा ग्राहकों को मिलेगी। इस एटीएम से किसी भी बैंक के कार्ड होल्डर पैसे की निकासी व जमा कर सकते हैं। बताया कि आने वाले दिनों में अन्य जगहों पर भी हिताची कम्पनी के एटीम खोले जाएंगे । पूर्व विधायिका आशा कुमारी नें कहा तेलका क्षेत्र लोगों कि काफी दिनों से एटीम कि मांग करते आ रहे थे | हिताची कम्पनी नें अपना एटीम लगा कर क्षेत्र के लोगों क़ो राहत दी है । लोगों क़ो नगदी निकालने के लिए चम्बा और सलूणी का रुख करना पड़ता था । इस मौके पर अमित शर्मा, दर्शन कुमार, चमारु राम,अब्दुल फरूक़, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र सूर्या,देस राज,संदीप कुमार,अंकुश कुमार,मिना देवी, प्रेम लाल, कुलदीप ठाकुर, पवन शर्मा, सुरेंद्र कुमार अन्य कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *