हिमांशु कुमरा ने बेटे के जन्मदिन पर बच्चों को कपड़े बांटे
देशराज शर्मा, शिमला, शिमला की सामाजिक संस्था नृत्यंजली के अध्यक्ष हिमांशु कुमरा ने आज 19-10-2023 को अपने बेटे आर्यन कुमरा के 17वें जन्मदिन के उपलक्ष पर शिमला के उप नगर संजौली के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 30 बच्चों को कपड़े (पैंट कमीज) बांटे।
इस अवसर पर इंजिन घर के पार्षद अंकुश वर्मा भी उपस्थित थे। हिमांशु कुमरा के साथ उनकी धर्मपत्नी संतोष कुमरा और बेटा आर्यन कुमरा भी उपस्थित थे।
हिमांशु कुमरा ने अपने सम्बोधन मे बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।
सभी बच्चों ने आर्यन कुमरा को उनके जन्मदिन पर क्लैपिंग कर मुबारकबाद दी।
