March 14, 2025

हिमाचल प्रदेश की 100 महिलाओं को सशक्त नारी सम्मान

सोलन, कमल जीत: हिमाचल समय मीडिया ग्रुप व किसान न्यूज़ द्वारा 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेजर संजय शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सोलन शहर के होटल हिमानी में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिन महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है उन्हें सशक्त नारी सम्मान से नवाजा गया। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी व विभिन्न सरकारी विभागों में बेहतरीन सेवाएं दे रही करीब 100 महिलाएं शामिल थी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि का आनंद संजय शांडिल ने कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण की शुरुआत अपने घर से करनी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में देश को प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
वही एसडीएम सोलन पूनम बंसल ने कहा कि एक सशक्त नारी के पीछे एक कुशल पुरुष का हाथ होता है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सोलन, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री संधिरा दुल्टा भी मौजूद रहे रही।