हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित
1 min read
नादौन की रिधिमा बनी टॉपर, दूसरे स्थान पर कांगडा की कृतिका शर्मा; 74.61% रहा परीक्षा परिणाम
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPSEB) धर्मशाला ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 74.61% रहा है, जो कि पिछले साल की तुलना में काफी खराब है। साल 2023 में 89.7% रिजल्ट रहा था। हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूल नादौन की छात्रा रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) लेकर प्रदेशभर में टॉप किया है। कांगड़ा की कृतिका शर्मा सेकेंड टॉपर रहीं। उन्होंने 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं। इस वर्ष 74.61 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार 91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं। टॉपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के हैं। तीसरे स्थान पर 3 विद्यार्थी रहे। एचपी बोर्ड 10 वीं में बिलासपुर के शिवम शर्मा, शिमला से धृति टेगटा और कांगड़ा से रूशिल सूद ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इन सभी विद्यार्थियों ने 697 अंक हासिल किए हैं।