हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकाघाट के लोगों को नये न्यायालय का लोकार्पण करते हुए शुभकामनाएं दी
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया सरकाघाट में दो नए न्यायालय कक्षों का उद्घाटन
सरकाघाट में न्यायिक परिसर बनाने के लिए भूमि चयनित, निर्माण कार्य जल्द होगा आरम्भ-मुख्य न्यायधीश
सरकाघाट(मंडी), 23 जुलाई। माननीय मुख्य न्यायाधीश हिमाचल उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव, मंडी जिला के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल व हिमाचल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की उपस्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिविल जज सरकाघाट में न्यायालय कक्षों सहित वलनरेबल विटनेस डिपोसिशन सेंटर का भी लोकार्पण किया।
इस मौके पर माननीय मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकाघाट के लोगों व अधिवक्ताओं को नये न्यायालय का लोकार्पण करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकाघाट का न्यायिक परिसर बनाने के लिए भूमि का चयन किया जा चुका है और उसका निर्माण कार्य जल्द ही आरम्भ कर दिया जाएगा।
जिला एवम सत्र न्यायाधीश मंडी राजेश तोमर ने माननीय उच्च न्यायालय का दो नये न्यायालय कक्ष एवम वलनरेबल विटनेस डिपोसिशन सेंटर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए स्वागत करते हुए बताया कि इन दो नये न्यायालयों का लोकार्पण होने से सरकाघाट की आम जनता एवम वकीलों को सहुलियत प्राप्त होगी। मौजूदा समय में न्यायालय जिन भवनों में कार्य कर रहे थे। वह ज़र ज़र हालात में थे। तथा सिविल जज सरकाघाट का न्यायालय सरकाघाट स्कूल के भवन में चल रहा था। प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने इस मौके पर प्रशासन के प्रयासों को सराहते हुए बताया कि मिनी सचिवालय के परिसर में अब सरकाघाट के लोगों को सिविल कोर्ट एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सेवाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी।
बार एसोसिएशन सरकाघाट की तरफ से अनीश शर्मा जी ने इस मौके पर माननीय मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट डा अवीरा बासू, सीनियर सिविल जज निखिल अग्रवाल एवं सिविल जज डा व युद्धवीर सिंह सहित एस.डी.एम. सरकाघाट स्वाति डोगरा, डी.एस.पी. सरकाघाट संजीव गौतम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चुनी लाल , वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सरकाघाट डॉ देशराज, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी सरकाघाट बार काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे।
[7:25 PM, 7/23/2024] 🙏: * आकर्षक और अनूठा होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह – अनुपम कश्यप*
- उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित*
शिमला 23जुलाई – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह आकर्षक और अनूठा होगा और इसके लिए सभी अधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें।
अनुपम कश्यप आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान पर 15 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि आकर्षक मार्च पास्ट के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत तथा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे जिसमें स्कूल के छात्र और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान बेहतर गुणवत्ता वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सुनिश्चित की जाए जिससे लोगों का भरपूर मनोरंजन हो सके।
बैठक में बताया कि पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस के जवान आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगे वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं स्किट भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, होमगार्ड और हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड भी परेड में शामिल होंगे। उपायुक्त ने कहा कि परेड इस समारोह की शान होती है इसलिए परेड बेहद आकर्षक होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर पानी, बिजली, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर प्रमुख स्थानों व चौराहों पर देश भक्ति गीत प्रसारित करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के भी निर्देश दिए।सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत किया और बैठक का संचालन करते हुए क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन नेगी, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानू गुप्ता, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा एवं अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
