हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर साइंस अध्यापक संघ ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास कोष के लिए 2 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस परोपकारी कार्य के लिए अध्यापक संघ की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है।