February 15, 2026

हिमाचल प्रदेश बोर्ड का 12वीं का परिणाम घोषित, छात्राओं का रहा दबदबा

शिमला, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया। बारहवीं का परीक्षा परिणाम 73.76 प्रतिशत रहा है। बोर्ड अध्यक्ष व उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि 25 दिनों में परीक्षा परिणाम तैयार हुआ है। 85777 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 63092 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
13276 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट घोषित किया गया है। जबकि 9103 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को डीजी लाकर की सुविधा दी गई है और 24 घंटे में विद्यार्थी अपनी अंकतालिका डीजी लाकर से अपलोड कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मेरिट में 30 स्थानों पर छात्राओं ने स्थान हासिल किया हैं।
सरकारी स्कूलों को मेरिट में दस स्थान मिले हैं, जिनमें से 3 स्थानों पर छात्र व 7 स्थानों पर छात्राएं हैं। इसी तरह से निजी स्कूलों ने 31 स्थानों पर कब्जा किया है, जिनमें 8 स्थानों पर छात्र व 23 स्थानों पर छात्राएं शामिल हैं।

500 में से 494 अंक लेकर 98.80 प्रतिशत के साथ कांगड़ा जिला के भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल बैजनाथ की छात्रा कमाक्षी शर्मा व कुल्लू जिला के सनोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *