February 21, 2026

विदेशी महिला से अश्लील हरकतें करने पर हिमाचल पुलिस कांस्टेबल निलंबित

शिमला:- हिमाचल के नाहन में तैनात एक पुलिस जवान की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह एक विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक बात करता हुआ नजर आ रहा है। जिसको लेकर अब पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, पुलिस कांस्टेबल लाइव होकर विदेशी महिला से आपत्तिजनक बातें कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें पुलिस जवान को अश्लील इशारे करते हुए देखा जा सकता है। कांस्टेबल से बात करने वाली महिला पुलिस कांस्टेबल को अमेरिका बुला रही है। वह बार बार महिला से वॉट्सएप नंबर मांग रहा है और अश्लील इशारे कर रहा है। एसपी सिरमौर के पास जैसे ही इसकी शिकायत पहुंची तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *