February 21, 2026

हिमाचल सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में बढ़ौतरी का फैसला जनता के साथ सरासर धक्का: अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 1 अप्रैल 2026 से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस में भारी बढ़ोतरी की है वह सरासर जनता के साथ धक्का है।

उक्त विचार खन्ना ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनता की लूट के उक्त मुद्दे पर घेरते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने बताया कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अब निजी कारों, जीपों और वैन के लिए एंट्री फीस ₹70 से बढ़ाकर ₹170 करने का फैसला कर लिया है। खन्ना ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार का यह फैसला न केवल हिमाचल प्रदेश में जाने वाली आम जनता की बल्कि ट्रांसपोर्ट पर आधारित काम करने वालो की जेब पर भी भारी दबाव डालेगा। खन्ना ने कहा कि अधिकतर तीर्थ स्थल हिमाचल में ही स्थित हैं जो कि पूरे देश से आने वाले श्रद्धालओं की आस्था का केंद्र हैं। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में प्रवेश टैक्स लगाना श्रद्धालुओं की श्रद्धा का सरासर सौदा है जो कि एक निंदनीय फैसला है। खन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार को चाहिए कि जल्द अपना तुगलकी फरमान वापिस ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *