December 21, 2025

हिमाचल कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा नेताओं पर किया तीखा हमला

रजनीश, हमीरपुर: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल दौरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद हधियाने की दौड़ में शामिल नेताओं द्वारा उनकी परिक्रमा तक ही सीमित रहा। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि प्रदेश भाजपा में व्याप्त गुटबाज़ी के चलते राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पद पर किसी नेता की तैनाती नहीं कर पा रहा है और अध्यक्ष पद पर काबिज़ होने की लालसा में दिल्ली की दौड़ लगाते लगाते तमाम भाजपा नेताओं की सांसें फूलने लगी हैं तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान भी भाजपा के नेता इसी का जुगाड़ करते हुए नज़र आए। कौशल ने कहा कि अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं के लिए भाग दौड़ करने के साथ साथ प्रदेश भाजपा नेताओं को हिमाचल हित से जुड़े विभिन्न मसलों के विषय में भी अपने केंदीय नेताओं से बात करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह केंद्र में उच्च पद पर होने के बावजूद प्रदेश हित के मसलों पर सहायता करने की बजाए राजनीति करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *