हिम आंचल पेंशनर्स संघ की सभा को साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक
घनारी/सुखविंदर/6 जून/ हिम आंचल पेंशनर्स संघ की सभा को साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक और ऑनलाइन हो रही पेंशनरों के साथ ठगी के के बारेसाइबर क्राइम डिजिटल सेफ्टी ट्रेनिंग दी गई।हिम आंचल पेंशनर्स संघ गगरेट की आम सभा प्रधान राम पाल शर्मा की अध्यक्षता में पी बी आर दौलतपुर चौंक में संपन्न हुई।इस सभा में राज कुमार शर्मा को पुनः सर्वसम्मति से जिला प्रधान नियुक्त होने पर बधाई दी।हिम आंचल पेंशनर्स संघ ने सरकार से पुनः आग्रह किया है कि 65 वर्ष,70 वर्ष एवं 75 वर्ष पूर्ण होने पर 5%, 10%, और 15% का भता पेंशनर्स की मूल पैंशन में डाल कर कृतार्थ करें।इस सभा में “साइबर क्राइम डिजिटल सेफ्टी ट्रेनिंग फार एलडरज “के बारे शिमला से आई हुई टीम के इंचार्ज अजय कुमार जी ने विस्तृत जानकारी दी। इनके साथ ही शेर सिंह जी और निधि राणा जी साथ रही।अजय कुमार ने जानकारी देते समय अलग अलग उदाहरण दी।ओम राज कंवर जी ने इस टीम से संपर्क बनाये रखा था।यह जानकारी प्रैस सचिव सतदेव पराशर ने दी।इस सभा में राज कुमार शर्मा,ओम राज कंवर, सतदेव पराशर, हरबंस लाल, सतदेव कंवर, जगदीश धीमान,पिरथीचंद ,नसीब सिंह राणा,सतीश कुमार,राजदेव राणा, जगन्नाथ शर्मा,राम पाल, सुभाष शर्मा, कैलाश कुमार,मदन लाल शर्मा, अनिल कुमार, राजिन्द्र सिंह, महावीर शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, दविन्द्र सिंह गोविंद राम, रघुवीर सिंह,शेर सिंह, ओंकार सिंह,विपन कुमार, किशोर चंद आदि उपस्थित रहे।
