मरीन ड्राइव पर ऊंची-ऊंची लहरें, भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र में हाई टाइड का ALERT
नई दिल्ली – मुंबई में भारी बारिश के चलते स्थति भयानक बनती जा रही है। भारी बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया है।
हाई टाइड के समय रखें खास ध्यान
मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 जुलाई मुंबई के लिए बहुत ही भारी बारिश वाले दिन होंगे। वहीं, आज भी रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश हो रही है। वहीं रात के समय हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई क्योंकि, हाई टाइड के समय शहर के किनारे 10 फीट से अधिक ऊंची लहरें उठने की उम्मीद है। इससे पानी का उल्टा प्रवाह बाढ़ग्रस्त तटीय निचले इलाकों में हो सकता है, जिससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। आर्थिक राजधानी मुंबई जुलाई में मासिक बारिश का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं मरीन ड्राइव पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है।
बन सकता है अधिक मासिक बारिश का रिकॉर्ड
बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव 21-22 जुलाई तक कम हो जाएगा। हालांकि, अगले 4-5 दिनों में यानी 25-26 जुलाई तक मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसके बाद भी बारिश पूरी तरह से रुकने वाली नहीं है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जुलाई में मासिक बारिश का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है।
