January 25, 2026

हेमंत सोरेन ने किया सरकार का बनाने दावा पेश

28 नवंबर को ले सकते मुख्यमंत्री पद की शपथ

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आज, हेमंत सोरेन के आवास पर इंडी गठबंधन के विधायकों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद, सोरेन राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। रविवार को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गठबंधन की बैठक हुई। गठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनाव में 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सोरेन ने भाजपा के गमलीयेल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों से हराकर बरहेट सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित की। सोरेन को कुल 95,612 वोट मिले, जबकि हेम्ब्रोम को 55,821 वोट मिले। इस बीच, कांग्रेस उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर सकती है, हालांकि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि फिलहाल शीर्ष एजेंडा गठबंधन के नेता का चुनाव है, और बाद में मंत्रिमंडल के गठन और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *