December 23, 2025

चंद्रयान-3 की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले हरियाणा के वैज्ञानिकों के साथ-साथ इसरो के वैज्ञानिकों को  दी हार्दिक मुबारकबाद

चंडीगढ़  27 अगस्त ! हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय  ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों के साथ-साथ इस ऐतिहासिक सफलता से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को भी हार्दिक मुबारकबाद और शुभकामनाएं प्रदान की ! राज्यपाल हरियाणा ने यह गरिमापूर्ण उद्गार आज चंद्रयान  3 की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले हरियाणा के वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए उन्हें दूरभाष पर मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए व्यक्त किया !
बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा प्रदेश के करनाल जिले के दंपति वैज्ञानिक दीपांशु व श्रीमती ऐश्वर्या अंबाला जिले की वैज्ञानिक बहू श्रीमती आरुषि भिवानी जिले के वैज्ञानिक देवेश कुमार फतेहाबाद जिले के वैज्ञानिक आदित्य सेठी हिसार जिले के युवा वैज्ञानिक यज्ञ मलिक दादरी जिले से वैज्ञानिक कविता और अमित शर्मा जींद जिले के वैज्ञानिक प्रवीण मोर को इस ऐतिहासिक सफलता में दिए गए भूतपूर्व बेमिसाल योगदान के लिए हार्दिक मुबारक बाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की !
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत के यशस्वी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर मिशन और इसरो के वैज्ञानिकों के सम्मान में लिए गए दोनों गौरवशाली  निर्णय का हृदय से स्वागत करते हुए कहा कि इससे हमारे देशवासियों और वैज्ञानिकों का गौरव बढ़ा है!

उन्होंने हरियाणा के वैज्ञानिकों से कहा कि आपके त्याग समर्पण कड़ी मेहनत और बहुआयामी प्रतिभा ने भी राष्ट्र का विश्व में गौरव बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं ! हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ पूरा राष्ट्र आप पर गर्व करता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *