February 15, 2026

विश्वविद्यालय में नए कैम्पस निर्माण और प्रशिक्षण में नए कोर्सों को शुरू करवाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़, 12 फरवरी – हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन में गुरूग्राम विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो0 दिनेश कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
दत्तात्रेय को कुलपति प्रो0 दिनेश कुमार ने मार्च में आयोजित होने वाले दूसरे दीक्षांत समारोह में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया। बंडारू दत्तात्रेय को विश्वविद्यालय की गतिविधियों व उपलब्धियों के साथ-साथ वहां बन रहे नए कैम्पस निर्माण कार्य तथा नए कोर्सों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
राज्यपाल हरियाणा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो0 दिनेश कुमार को विश्वविद्यालय में नए कैम्पस निर्माण और प्रशिक्षण में नए कोर्सों को शुरू करवाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *