मेले के सफल आयोजन के लिए अपना आशीर्वाद दिया
अजय सूर्या, राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला समिति जोगिंदर नगर की ओर से आज दिनांक 25 मार्च, 2025 को तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा शान-ए-चौहार घाटी बड़ा देव श्री हुरंग नारायण जी, पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट जी तथा देव श्री गलू गहरी जी को निमंत्रण देने के लिए चौहार घाटी की लपास पंचायत के गलू गांव पहुंचे। तीनों देवों के चरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद लिया तथा आगामी 1 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। तीनों देव श्री हुरंग नारायण जी, देव श्री पशाकोट जी तथा देव श्री गलू गहरी जी ने मेला समिति के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए अपना आशीर्वाद दिया है।
