February 19, 2026

कश्मीर से लेकर दुबई तक हवाला नेटवर्क का खुलासा

आयकर विभाग ने 800 करोड़ रूपये के निवेश का पता लगाया

श्रीनगर: रियल इस्टेट और कश्मीरी हस्तशिल्प शिल्प से जुड़े कुछ लोगों के कश्मीर से दुबई तक फैले हवाला नेटवर्क की जांच करते हुए आयकर विभाग ने 800 करोड़ रूपये के निवेश का पता लगाया है। इसके अलावा कश्मीर में 50 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति के सौदों से जुड़े लेन देन के दस्तावेज और एक करेाड रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की है।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने गत बुधवार को श्रीनगर में एक नामी कालीन व्यापारी समेत तीन लोगों के घरों और कार्यालयों की तलाशी ली थी। इसी दौरान मुंबई और दिल्ली में भी कुछ जगहों पर तलाशी ली गई थी।

संबधित अधिकारियाें बताया कि बुधवार की जांच के दौरान पता चला है कि कश्मीर से नकद हवाला लेन देन हो रहा है और इसके जरिए दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में संपत्ति निवेश किया जा रहा है।

जांच के दौरान दुबई स्थित इन संपत्तियों में 800 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश के सबूत मिले हैं। यह भी पाया गया है कि निवेश करने वाले भारतीय नागरिक श्रीनगर से लेकर दिल्ली और हैदराबाद तक पूरे भारत में स्थित हैं, और अब वह सभी आयकर विभाग की जांच के दायरे में हैं।

कश्मीर में जांच के दौरान 50 करोड़ रूपये से अधिक के संपत्ति सौदों के लेन देने से संबधित दस्तावेजी सुबूत जब्त किए गए हैं। इसके अलावा एक करोड़ रूपये से अधिक की नकद राशि भी जब्त की गई। यह कार्रवाई आयकर अधिनियम, 1961 और काला धन अधिनियम, 2015 के तहत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *