April 1, 2026

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड नाॅएडा द्वारा अपरेंटिस के भरे जाएंगे 250 पद

धर्मशाला, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि हैवेल्स इंडिया लिमिटेड नाॅएडा द्वारा अपरेंटिस (पुरूष एवं महिला) के 250 पद क्षेत्रीय रोज़गार अधिकारी धर्मशाला, जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्राॅनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) और डिप्लोमा रखी गई है। इन पदो हेतु आयु 18 से 25 वर्ष रखी गई है। चयनित उमीदवार को कम्पनी द्वारा रूपए 13 हज़ार 500 से 15 हज़ार प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर 6 अप्रैल को उप रोज़गार कार्यालय, देहरा, 7 अप्रैल को उप रोज़गार कार्यालय, पालमपुर, 8 अप्रैल को ज़िला रोज़गार कार्यालय, नगरोटा बगवां, 9 अप्रैल को क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय, धर्मशाला तथा 10 अप्रैल को उप रोज़गार कार्यालय, नूरपुर स्थान पर सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *