डीएवी कॉलेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया
गढ़शंकर, डीएवी कॉलेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी तथा प्रिं. डॉक्टर कमल इंदर कौर के नेतृत्व में यज्ञ आयोजित किया गया जिसमें शास्त्री श्यामलाल द्वारा मंत्रों का उच्चारण किया और विद्यार्थियों ने भी सामूहिक रूप में मंत्रों का उच्चारण किया। इस मौके कॉलेज के अध्यक्ष वी.पी. बेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाशिवरात्रि की बधाई दी और छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर छात्रा हरलीन ने भजन गायन किया, कोमल, रणवीर व मुस्कान ने शिवरात्रि के संबंध में अपने-अपने विचार पेश किये।
