घनारी सिद्ध बाबा मौनी धाम में किया गया हवन यज्ञ
सुखविंदर/20 अगस्त/। देवभूमि हिमाचल में आसमान से बरसी आफत के बाद चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है।मानो ईश्वर देव भूमि हिमाचल के लोगों से रूष्ट हो गए हों। प्रदेश के लोगों को इस आपदा से बचाने के लिए आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा गगरेट के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिद्ध बाबा मौनी धाम में हवन का आयोजन किया गया। भगवान से इस आपदा से देवभूमि के लोगों को बचाने के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि हिमाचल में चारों तरफ त्रासदी का माहौल है। ऐसी आपदाएं पहले दूसरे राज्यों में देखने को मिलती थी लेकिन इस बार हिमाचल के लोग इससे प्रभावित हुए हैं। संकट की घड़ी में लोगों के जीवन की रक्षा के लिए हवन कर ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि भगवान इस संकट की घड़ी में हम सब की रक्षा करें। इस दौरान बाबा मौनी धाम कमेटी के सदस्यों द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर व हर्षित तिवारी को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस जनरल सैकेटरी वेद पराशर, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सरोज शर्मा,घनारी गांव के प्रधान सरदार कर्म सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव रमन जसवाल, भद्रकाली पंचायत के प्रधान दलविंदर सिंह बबली, धर्म पाल सोनू, श्याम लाल, शम्मी राम नाथ चौधरी,मुनिष ठाकुर और कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
