September 16, 2024

विधायक भुट्टो के माध्यम से हटली क्लब ने सीएम राहत कोष में दिए 11 हजार

1 min read

विधायक देवेंद्र भुट्टो ने हटली क्लब के साथ-साथ कुटलैहड़ की जनता को कहा थैंक्स

अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11हज़ार रुपयों का अंशदान दिया है। वही कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने श्री राम नाटक क्लब हटली के सदस्यों का इस योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। शुक्रवार को खंड विकास भवन बंगाणा में विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो द्वारा कार्यक्रम रखा गया था। वहीं श्री राम नाटक क्लब हटली के सदस्यों ने क्लब के निदेशक विपन साजन की अध्यक्षता में 11000 की नगद राशि विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रदान की। देवेंद्र भुट्टो ने मंच से उठ कर खुद माइक लेकर श्री राम नाटक क्लब हटली द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए धनराशि देने पर क्लब का आभार व्यक्त किया। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि श्री राम नाटक क्लब हटली द्वारा दी गई राशि पीड़ित परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। भुट्टो ने कहा कि उनका लक्ष्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री राहत कोष में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए कम से कम 11 लाख देने का था लेकिन जिस प्रकार कुटलैहड़ परिवार द्वारा उनके एक आह्वान पर मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया जा रहा है इसका आंकड़ा 17 लाख से पार होने वाला है। भुट्टो ने कहा कि आज प्रदेश में बाढ़ की स्थिति भयानक बनी हुई है। राज्य के रामपुर, मनाली, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर आदि क्षेत्रों में भारी बरसात व बादल फटने से सैकड़ों परिवार बेघर हो चुके हैं। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग करने की गुहार जनता से लगाई थी। कुटलैहड़ की जनता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोलकर अंशदान किया है उसके लिए समस्त विधानसभा क्षेत्र की जनता को वे नमन करते हैं। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, खंड विकास अधिकारी बंगाणा अरुण जेटली, श्री राम नाटक क्लब हटली के निदेशक विपन साजन, प्रधान सुरेंद्र हटली, महासचिव कमल देव शास्त्री, पूर्व प्रधान पूर्ण सिंह राणा, दिनेश खत्री, मदन सोनी, किशन देव, सुशील रिंकू, कुटलहर कांग्रेस के महासचिव प्रवीण पादा, अशोक भाटिया, कुलदीप शर्मा, अजमेर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *