February 24, 2026

हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय को मिला अनुसूचित जनजाति का दर्जा

हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संशोधित अनुसूचित जनजाति विधेयक को मंजूरी दे दी है। तदोपरांत इसे राजपत्र में भी नोटीफाइड कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र में रहने वाले हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने से संबंधित विधेयक 16 दिसंबर 2022 को लोकसभा में पारित हुआ था व 26 जुलाई 2023 को यह राज्यसभा में भी पारित हो जाने के बाद मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेज दिया गया था। अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने से हाटी समुदाय में खुशी की लहर है। जनजाति का दर्जा मिलने से हाटी समुदाय के लगभग 3 लाख लोग लाभान्वित होंगे। हाटी समुदाय अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए विशेष प्रयासों को दे रहा है। इसके लिए वे कल शिमला में एकत्र होकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *