February 11, 2026

डीएलएसए की ओर से जिला कारागार में हास्य कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन : सचिव

झज्जर, 17 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम अरविंद कुमार बंसल के मार्गदर्शन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा कला परिषद रोहतक मण्डल के तत्वावधान में जिला कारागार झज्जर में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं झज्जर प्राधिकरण सचिव अरविंद कुमार बंसल ने की। जिला कारागार अधीक्षक सुरेन्द्र दलाल, उप अधीक्षक जंगशेर,डा. नवीन यादव, पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर व अन्य अधिकारियों के साथ साथ सभी कर्मचारी व कैदियों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर डीएलएसए सचिव अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि कवियों में दिल्ली से पधारे महेंद्र अजनबी ने भारतीय रेल और उसमें होने वाली धक्का-मुक्की का हास्य वर्णन करके लोगों को मनोरंजन किया, दिल्ली से ही पधारे कवि दीपक सैनी ने अपने हास्य व्यंग्य और मिमिक्री से सभी दर्शकों को लोटपोट कर दिया अपने अंदाज धनी अशोक बरोदा रोहतक ने अपनी मिमिक्री तथा कई कलाकारों की आवाज़ के डायलॉग बोलकर सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं दिल्ली से पधारे सतीश अग्रवाल ने अपनी कविताएँ सुनाकर सभी के चेहरों भी हंसी बिखेरी ,कवि सम्मेलन का संचालन प्रसिद्ध हास्य कवि मास्टर महेंद्र ने किया तथा अपनी हरियाणवी चुटकियों और कविताओं से सभी को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम के अंत में श्री जंग शेर उप जेल अधीक्षक ने सभी कवियों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *