हरियाणा प्रदेश ₹34186 प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण में बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में प्रथम स्थान पर है
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जो राज्य के वित्त मंत्री भी हैं, ने विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान सत्र के अंतिम दिन सदन को जानकारी दी कि हरियाणा प्रदेश ₹34186 प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण में बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि टैक्स सुधारों में असाधारण कार्य के लिए हरियाणा को गत दिनों नई दिल्ली में एक संस्था द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अक्टूबर, 2022 में राज्य का टैक्स संग्रहण ₹19652 करोड़ था जो अक्टूबर, 2023 में 21 वृद्धि के साथ ₹23841 करोड़ रहा।
ख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष द्वारा प्रदेश में बेरोजगारी के दिए गए आंकड़ों पर सदन को जानकारी देते हुए बताया कि आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई-सितंबर, 2023 के दौरान हरियाणा की बेरोजगारी दर 5.2 रही, जबकि राष्टीय स्तर पर यह आंकड़ा 6.6 % है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में इसी अवधि के दौरान बेरोजगारी दर 14.5 प्रतिशत, पंजाब में 8.8 तथा राजस्थान में 12 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बेरोजगारी दर को कम करने में सफल रही है।
