February 25, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी प्रचार में उतारेगी कई दिग्गज नेता, बनाई रणनीति

नई दिल्ली: हरियाणा में एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने में जुटी है वहीं ‘आप’ के साथ सीटों के तालमेल में भी उलझी है। कांग्रेस ने हरियाणा में अपने प्रचार में तेजी लाने का प्लान बनाया है। दरअसल, मौजूदा असेंबली चुनाव में पार्टी जिन मुद्दों को उठा रही है। उसको लेकर नेताओं से बातचीत करनी शुरू कर दी है। हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से जहां प्रचार में लगातार क्षेत्रीय नेताओं के दौरे चल रहे हैं, तो वहीं दूसरे तरफ पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर समान विचारधारा वाले राज्य के खिलाड़ी तक वोट मांगते दिखेंगे। कांग्रेस राज्य में घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार कर रही हैं। जनता को जमीनी मुद्दे बता रही है। इसके साथ ही प्रदेश के सामाजिक जीवन खासकर गांवों में चौपाल के महत्व को देखते हुए पार्टी द्वारा चौपाल जत्थे का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी के प्रमुख नेता लोगों के बीच जिन मुद्दों को उठा रहे हैं, पार्टी ने उन सभी की योजना बनाई है। वह इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर ले जाएगी।इसके अलावा प्रदेश में कांग्रेस की टॉप लीडरशिप भी बाकायदा प्रचार-प्रसार करेगी। टॉप लीडरशिप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी तक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका राज्य में तकरीबन 16-18 रैलियां करेंगी। जबकि प्रदेश में सोनिया गांधी भी एक रैली करेंगी। सोनिया गांधी की रैली ऐसी जगह होगी, जहां से पूरा राज्य कवर हो सके।
राज्य में 05 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। 08 अक्तूबर को वोटों की गिनती होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है। कांग्रेस द्वारा अभी तक सिर्फ 41 उम्मीदावारों के नामों का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *