हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
21 उम्मीदवारों का ऐलान; विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन बैरागी को उतारा
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले, पार्टी ने अपनी पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।
बीजेपी ने विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन बैरागी को मैदान में उतारा है। पार्टी ने गनौर से मौजूदा विधायक निर्मल रानी को टिकट नहीं दिया है और उनकी जगह देवेंद्र कौशिक को उम्मीदवार बनाया है। राई सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली को भी टिकट नहीं मिला है; उनकी जगह कृष्णा गहलावत को मैदान में उतारा गया है।
पटौदी से मौजूदा विधायक सत्य प्रकाश को नजरअंदाज करते हुए बिमला चौधरी को टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बधकल सीट पर मौजूदा विधायक सीमा त्रिखा का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह धनेश अधलखा को उम्मीदवार बनाया गया है।
