February 19, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 : चुनाव का पर्व -प्रदेश का गर्व

मुक्तानंद अग्रवाल (आईएएस) ने झज्जर व बादली और दीपक रंजन दास (आईएएस) ने संभाला बहादुरगढ़ व बेरी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक का दायित्व : डीसी

आमजन से मिलने के लिए अपने मोबाइल नबंर किए सार्वजनिक


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए झज्जर जिला में दो सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए मुक्तानंद अग्रवाल (आईएएस) ने झज्जर व बादली और दीपक रंजन दास (आईएएस) ने बहादुरगढ़ व बेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक का दायित्व संभाल लिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार विधानसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए वर्ष 2008 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल झज्जर-66 (एससी) व बादली-65 विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं । वर्ष 2013 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक रंजन दास बहादुरगढ़-64 व बेरी-67 विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। आमजन, मतदाता, प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता की अवहेलना से सबंधित शिकायत या मतदान प्रतिशत बढ़ाने आदि से संबंधित अपने सुझाव विधानसभा क्षेत्र के अनुसार सामान्य पर्यवेक्षक के समक्ष रख सकते हैं।
डीसी ने बताया कि झज्जर व बादली विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक मुक्तानंद अग्रवाल (आई ए एस) से उनके मोबाइल नंबर 8295428588 पर संपर्क किया जा सकता है। संबंधित विधान सभा क्षेत्र से कोई भी नागरिक व प्रत्याशी चुनाव से संबंधित समस्या, शिकायत या सुझाव को लेकर सामान्य पर्यवेक्षक से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोक निर्माण विभाग के झज्जर स्थित विश्राम गृह के मीटिंग हॉल में मिल सकते हैं।

बहादुरगढ़ व बेरी विधानसभा के पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास (आई ए एस) से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मतदाता, नागरिक या प्रत्याशी चुनाव से संबंधित सुझाव, शिकायत आदि को लेकर उनके मोबाइल नंबर 9253641572 पर संपर्क कर सकते हैं। सिंचाई विभाग के झज्जर स्थित रेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह दस बजे से 11 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक और व्यव पर्यवेक्षक जिला में निर्वाचन प्रक्रिया की निरंतर निगरानी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *