January 25, 2026

हरजोत सिंह बैंस द्वारा नंगल फ्लाईओवर का कार्य दो शिफ्टों में करने के आदेश

निर्माण कंपनी द्वारा कार्य में की जा रही अनावश्यक देरी का पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री ने लिया कड़ा नोटिस

सचिन सोनी, नंगल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा नंगल फ्लाईओवर के निर्माण सम्बन्धी कार्य को दो शिफ्टों में चलाने के हुक्म दिए गए हैं। स. बैंस पंजाब सिविल सचिवालय में नंगल फ्लाईओवर के निर्माण सम्बन्धी साप्ताहिक प्रगति मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। मीटिंग दौरान पंजाब राज्य के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की ओर से नंगल फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी द्वारा अपनाई गई धीमी रफ्तार के लिए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कंपनी के अधिकारियों को चेताया की अगर अब निश्चित समय सीमा में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मुकम्मल नहीं हुआ तो कंपनी के खि़लाफ़ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी और कंपनी को भविष्य में कोई टैंडर नहीं दिया जायेगा। हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इस फ्लाईओवर के निर्माण की गंभीरता को देखते हुए 23 जून, 2023 को अपने दफ़्तर में नंगल फ्लाईओवर की प्रगति सम्बन्धी समीक्षा बैठक फिर से रखी गई है। कैबिनेट मंत्री बैंस ने मीटिंग में उपस्थित एस.डी.एम. मनीषा राणा को निर्देश दिए कि नंगल शहर की सड़कों की मुरम्मत के कार्य में भी तेज़ी लाई जाये। इस मीटिंग में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पी.डब्ल्यू.डी. और निर्माण कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *