February 25, 2026

हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ से हुए नुकसान पर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए

सचिन सोनी, चंडीगढ़, बैठक के दौरान बैंस ने कहा कि आनंदपुर साहिब के लोगों को बाढ़ के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा परिवहन मार्गों और पुलों को भी नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज उपायुक्त रूपनगर को श्री आनंदपुर साहिब में हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान पर एक रिपोर्ट तैयार करने और प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पंजाब सिविल सचिवालय में आयोजित बैठक में डिप्टी कमिश्नर, रूपनगर डाॅ. प्रीति यादव के अलावा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंता, बीएंडआर के अधिकारी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को बाढ़ से हुई क्षति की रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *