February 15, 2026

हरजोत सिंह बैंस द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिऱी लगाने के आदेश

15 दिसंबर, 2023 से सरकारी स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन हाजिऱी  

स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को एस.एम.एस. द्वारा हाजिऱी संबंधी मिलेगी जानकारी  

सचिन सोनी, चंडीगढ़, 25 नवंबर:

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आदेश दिए हैं कि राज्य के सरकारी स्कूलों में 15 दिसंबर, 2023 से विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिऱी लगाने को यकीनी बनाया जाए।  

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस सम्बन्धी आदेश जारी करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिऱी सम्बन्धी सभी तैयारियाँ 12 दिसंबर, 2023 तक मुकम्मल कर ली जाएँ।  

उन्होंने कहा कि स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को एस.एम.एस. द्वारा हाजिऱी संबंधी जानकारी मिल सकेगी।  

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रयास आरंभ किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *