February 25, 2026

हरजोत बैंस ने सड़क हादसे का शिकार हुई छात्राओं के परिजनों से मिल शोक प्रकट किया

नंगल, संदीप गिल. शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस आज गांव भलान में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक छात्रा के घर शोक प्रकट करने पहुंचे। पिछले कल स्कूल जा रही दो छात्राओं में एक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरी घायल हो गई थी जिसे पीजीआई इलाज हेतु ले जाया गया था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के प्रति मेरा शुरू से ही गहरा प्रेम रहा है और शिक्षा विभाग मेरे पास आने के बाद छात्रों से निकटता और भी गहरी हुई है। उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में सड़क दुर्घटना में अपनी बहुमूल्य जान गंवाने वाली कंचन और जख्मी छात्रा के परिवार से मिलकर आए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क यातायात नियमों को और सख्ती से लागू किया जाएगा। स्कूल समय के दौरान सड़क पर सुचारू यातायात व्यवस्था एवं यातायात नियमों की अनुपालना हेतु विशेष अधिकारी/कर्मचारी तैनात किये जायेंगे। टिप्परों के आवागमन का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसे हमें अंदर तक झकझोर देते हैं। छात्रा कंचन का बिछड़ना बेहद दुखद है। उन्होंने अपना दुख छात्रा कंचन के पिता लाजपत राय और मां रानी देवी से साझा किया और उनके घर पहुंचते ही छात्रा के परिजनों को दुर्घटना के उपरांत की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियों के कारणों की जांच करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक विशेष बस सेवा शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में कीमती जानें जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिवार बहुत कठिन समय में है, हमें उनके प्रति सहानुभूति है। इस मौके पर डॉ. संजीव गौतम, दीपक सोनी मीडिया कोऑर्डिनेटर, रोहित कालिया ट्रक यूनियन अध्यक्ष, जसपाल सिंह ढाहे, दलजीत सिंह काका नानगरां, बचितर सिंह, नितिन पुरी भलान, काकू एलग्रां, बंटी भलान, शिव कुमार, राकेश कुमार मेहलमा, कृष्ण चांद अजोली, तेलू राम नानगरां, दलजीत कैफ भनाम, चमन सैनी भलान, फोजी अवतार चंद, अश्वनी, राहुल, जंग बहादुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *