February 23, 2026

हरजोत बैंस ने अड्डा मार्केट नंगल में पोलो लैब का शुभारंभ किया

संदीप गिल, नंगल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक हरजोत सिंह बैंस ने आज अड्डा मार्किट नंगल में भारत विकास परिषद भाखड़ा- नंगल शाखा के सौजन्य से शुरू पोलो लैबोरेटरी का उदघाटन किया। बताया जा रहा है कि इस लेबोरेट्री में आधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीनों से फुल बॉडी चैक सहित सभी तरह के टेस्ट मार्किट से सस्ते दामों पर किए जाएंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने एडवोकेट अशोक कुमार मनोचा, प्रधान जरनैल सिंह संधू और महिला प्रमुख अरुणा वालिया के साथ साथ भारत विकास परिषद भाखड़ा- नंगल शाखा की भरपूर प्रशंसा की व उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हरजोत बैंस के साथ उनके पिता सरदार सोहन सिंह बैंस और माता बलविंद्र कौर भी विशेष तौर पर शामिल हुए। भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल शाखा की ओर से एडवोकेट अशोक कुमार मनोचा संस्थापक निदेशक, प्रधान जरनैल सिंह संधू, सचिव जगमोहन सिंह वालिया, महिला प्रमुख अरुणा वालिया, कैशियर राज़ी छाबड़ा, डाo अशोक शर्मा, डाo राम नारायण प्रभाकर, दविंदर शर्मा, के के सगी, प्रताप सैनी, सुदर्शन चौधरी, प्रो डाo आर के गुप्ता, मुनीश सोनी, ऐडवोकेट निशांत गुप्ता, शिव कुमार भारद्वाज, दीपक सहोड, प्रेम कपूर के अलावा पोलो लैब के निदेशक अमित सरदाना सहित पूरा स्टाफ, प्रो के एल धारवाल, हैप्पी रंधावा, प्रिंसिपल गुरनाम सिंह आई टी आई नंगल, करण चौधरी, राज सिंह नंगल, सतनाम सिंह, अशोक नैयर, अनिता शर्मा सीनियर उप प्रधान म्युनिसिपल काउंसिल नंगल, विद्या सागर पार्षद, प्रदीप सोनी, विजय कौशल, गुरबख्श राय वर्मा एक्स सरपंच, अभिषेक खन्ना, दीप रमन सिंह कथूरिया, परवीन अंसारी, रविंद्र नाथ शर्मा, विपन बाली, रवि वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *