March 14, 2026

हार्दिक पंड्या और नताशा लेंगे तलाक, दोनों ने किया कन्फर्म, दोनों मिलकर करेंगे बेटे की परवरिश

नई दिल्ली – हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक बीते काफी वक्त से अपनी रिश्ते में आई खटास को लेकर खबरों में बने रहे। अब आखिरकार हार्दिक पंड्या और नताशा ने अलग होने यानि तलाक का फैसला ले लिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। हार्दिक ने कहा कि अब वे और नताशा मिलकर बेटे अगस्त्य को हर खुशी देने की कोशिश करेंगे।

हार्दिक पंड्या ने लिखा है, ‘नताशा और मैंने चार साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमने इस रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की और अपना सब कुछ लगा दिया। लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल फैसला था। हमने साथ में खुशी के पल बिताए, एकदूसरे के सम्मान का ख्याल रखा, साथ एंजॉय किया और एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े।

दोनों मिलकर करेंगे बेटे की परवरिश
हार्दिक और नताशा ने अपने बेटे की परवरिश का प्लान भी बताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है,‘हम अगस्त्य को पाकर खुशकिस्मत हैं। वह हमारी जिंदगी का आधार बना रहेगा। हम दोनों मिलकर उसकी परवरिश करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे दुनिया की सारी खुशियां मिले। इसके लिए हम जो कर सकेंगे, वह सब करेंगे। उम्मीद है कि हमें आपका स्पोर्ट मिलेगा और आप इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्राइवेसी को समझ सकेंगे।’

2020 में हुई थी हार्दिक और नताशा की शादी
बता दें कि हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *