नरवाना के यात्रियों के लिए खुशी
जयपुर से जींद-नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र से होते हुए वंदे भारत ट्रेन चंडीगढ ट्रैक पर दौडेगी
नरवाना,
नरवाना के यात्रियों के लिए यह खुशी की बात है कि नरवाना-कैथल-कुरुक्षेत्र रेलवे ट्रैक पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फर्राटा भरती दिखाई देगी।जयपुर से चलने वाली यह ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचेगी,जो 593 किलोमीटर का यह सफर सात घंटे तीस मिनट में तय करेगी। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा।इस ट्रेन का धर्मनगरी में भी ठहराव होगा,जिसके चलते यहां पर्यटकों की संख्या भी बढऩे की उम्मीद जगी है तो वहीं लोगों की बेहद पुरानी मांग भी पूरी होगी। यह ट्रेन कहां कहां रुकेगी अभी इसके स्टॉपेज नही आए है । अब जयपुर से वाया जींद-कैथल से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ठहराव तय किया गया है।ऐसे में यहां ठहरने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जो कि कई तरह की तकनीकों से लैस होगी।ट्रेन को शुरु करने के लिए रेलवे विभाग की ओर से खाका तैयार कर अमलीजामा पहनाया जा रहा है। अगले 15 दिनों तक ट्रेन को जयपुर से हरी झंडी मिलने की उमीद है।
