हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न
दौलतपुर चौक, संजीव डोगरा: गोंदपुर बनेहडा के डी.डी.एम. इंटरनेशनल स्कूल में हैंडबाल प्रतियोगिता का समापन किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में स्कूल के चार हाउस जिनमे टैगोर , विवेकानंद, अटल व पटेल हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस विजयी रहा। इस प्रतियोगिता में ईशान , अभिनव , नीरव , अनमोल , प्रथम , सक्षम , ध्रुव , आदित्य , जतिन , युवन, प्रिंस व कृष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा , उप प्रधानाचार्य सौरभ शर्मा व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
