December 24, 2025

गुरु रविदास जी ने ब्रह्मांड और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश दिया हैं: हरजोत बैंस

राज घई, श्री आनंदपुर साहिब: गुरु रविदास जी ने एकजुटता का संदेश देते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों का पुरजोर खंडन किया है। उनका कार्य मानवता के कल्याण पर जोर देता है तथा ईश्वर, गुरु, ब्रह्मांड और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश देता है।
यह बात पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा भाषा विभाग के कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कल बीकापुर स्थित धार्मिक स्थल पर एकत्रित क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ईश्वर भक्ति के साथ-साथ समाज सुधार में बहुमूल्य योगदान देने वाले भक्तों में भगत रविदास जी का महत्वपूर्ण स्थान है। वह एक समाज सुधारक, मानवतावादी, धार्मिक व्यक्ति, विचारक और महान कवि थे। उनका कार्य मानवता के कल्याण पर जोर देता है तथा ईश्वर, गुरु, ब्रह्मांड और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हम भक्तों, गुरुओं और महापुरुषों के वचनों के माध्यम से अपने जीवन का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इन धार्मिक आयोजनों के आयोजकों को हमें अपने धर्म और इतिहास से जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर जसपाल सिंह सरपंच, गुरमेल सिंह पंच, सुखदेव सिंह पंच, किरपाल सिंह, अवतार सिंह सरपंच सुरेवाल, नितिन बसोवाल, अवतार सिंह, हरजाप सिंह, जगतार सिंह, गुरपाल सिंह, रवि कुमार, कृष्ण कुमार पंच व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *