December 23, 2025

गुरु पूर्णिमा व महर्षि विश्व शांति आंदोलन का स्थापना महोत्सव मनाया गया

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक
महर्षि विद्या मंदिर दौलतपुर चौक (डंगोह खास )में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव और 15 वें महर्षि विश्वशांति आंदोलन के स्थापना महोत्सव को मनाया गया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य आर .सी .त्यागी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन से की गई। वैदिक परंपरा के अनुसार गुरु पूजन किया गया और गुरु पूजन करने के बाद हवन करवाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर सी त्यागी ने महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी का संदेश भी पढ़कर सुनाया। अपने संदेश में उन्होंने बताया कि ”महर्षि जी हमेशा पूरे विश्व के लिए 10,000 वैदिकों का एक शांति समूह स्थापित करना चाहते थे, जिनके दैनिक योग अभ्यास, ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन, योगिक फ़्लाइंग सहित टी.एम.-सिद्धि कार्यक्रम से विश्व की सामूहिक चेतना में सकारात्मकता बढ़ेगी। समाज से नाकारात्मक प्रवृत्तियां खत्म होंगी। यह सुबह की पहली किरण के समान है जो रात के अंधेरे को दूर कर देती है। उन्होंने भारत के ब्रह्मस्थान में स्थापित होने वाले 10,000 योगिक फ़्लायर्स के शांति समूह के सक्रिय सदस्य बनने और जल्द से जल्द मदद करने का निमंत्रण दिया। व्यक्तियों और राष्ट्रों के समूह के बीच आपसी सद्भाव और समन्वय बनाने का आग्रह किया।”उन्होंने यह भी बताया की महर्षि जी के कार्य एवं आदर्श भारत के सभी छात्रों और नागरिकों को प्रगति के लिए प्रेरित करते रहेंगे और इस ज्ञान के साथ हम सब मिलकर महर्षि जी की शांति स्थापना की इच्छा को पूर्ण करने में सक्षम होंगे।इस संदेश को पढ़ने के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *