गुरबिंदर सिंह ने सरकारी आईटीआई अगमपुर में प्रिंसिपल का पद संभाला
सचिन सोनी , श्री आनंदपुर साहिब 18 जुलाई () सरकारी आईटीआई रूपनगर में तैनात प्रशिक्षण अधिकारी गुरबिंदर सिंह बंगा ने आज सरकारी आईटीआई अगमपुर श्री आनंदपुर साहिब के प्रिंसिपल का पद संभाल लिया। इससे पहले यहां सरकारी आईटीआई नंगल के प्रिंसिपल गुरनाम सिंह को अतिरिक्त तौर पर तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सफल बनाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी नरोतम लाल, रणजीत सिंह भल्ली, रविंदर कुमार, प्रशिक्षक राम दास, हरविंदर सिंह अधीक्षक और सभी संस्थानों का स्टाफ उपस्थित था। इस मौके पर नवनियुक्त प्रिंसिपल गुरबिंदर सिंह बंगा ने कहा कि विभाग ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी मेहनत से निभाएंगे और उन्होंने सभी से सहयोग की उम्मीद जताई।
