February 25, 2026

निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश जारी

पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में चुनाव तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा

🔸जिले में चुनाव की तैयारियां मुकम्मल: प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मुस्तैद

जिला में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांति ढंग से संपन्न करवाने को लेकर स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में शनिवार देर शाम को चारों विधानसभा क्षेत्रों के जनरल ऑब्जर्वर मुक्तानंद अग्रवाल (आईएएस) व दीपक रंजन (आईएएस) दास, खर्च पर्यवेक्षक अजीत पाल सिंह (आईआरएस) और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आला अधिकारियों ने चुनाव प्रबंधन की विस्तार से समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने मीटिंग में बताया कि जिला की चारों विधानसभा में चुनाव प्रबंधन के सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के हिदायतों के अनुरूप पोलिंग स्टाफ नियुक्त किया गया है। सभी पोलिंग बूथ पर बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधा सुनिश्चित की गई की गई हैं।

समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए पर्यवेक्षकों ने कहा कि जैसे-जैसे 5 अक्टूबर नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव भी अपने चरम पर चढ़ता जा रहा है। प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में एकाएक तेजी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि तेज होते चुनाव प्रचार के साथ ही साथ ही जिला के पूरा प्रशासनिक अमले को भी और गंभीर होने की जरूरत है ताकि किसी भी प्रकार के कहीं भी कोई अप्रिय घटना ना हो और चुनाव शांतिपूर्वक और पारदर्शी ढंग से संपन्न संपन्न हो। इसके लिए जिला में जरूरी जगह पर लगाए गए नाकों पर और अधिक सतर्कता करने की आवश्यकता है। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन नजर आए तो उस वाहन या व्यक्तियों से पूछताछ की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष कर इंटर स्टेट नाकों पर और अधिक चौकसी बरती जाए। इसी प्रकार से जमानत पर छूटे हुए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखे जाए। डीसीपी झज्जर लोगेश कुमार, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, आईपीएस शुभम सिंह,एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, डीएमसी परवेश क़ादियान, एसीपी बहादुरगढ़ धर्मवीर सिंह डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंघल, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईटीसी इतेंद्र सिंह व अनिरुद्ध शर्मा सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

शैडो रजिस्टर में मिलान के समय प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को अवश्य बुलाया जाए
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्याशियों को अपने खर्च का पूरा ब्यौरा रखना है, इसके लिए खर्च कमेटी भी बनाई हुई है। उन्होंने एक्सपेंडिचर टीम के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि शैडो रजिस्टर में मिलान के दौरान प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों को जरूर बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी का प्रतिनिधि नहीं आता है तो उसको भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप नोटिस जारी किए जाएं।

जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर- कैप्टन शक्ति सिंह
समीक्षा बैठक में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने पर्यवेक्षक को बताया कि जिला की सभी चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न करवाने के जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप स्टाफ तैनात किया जा चुका है। पोलिंग पार्टियों को जरूरी प्रशिक्षण दे दिया गया है। और अधिक सतर्कता के लिए अतिरिक्त एफएसटी, वीएसटी टीमें लगाई गई हैं। सभी पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, रैंप और शौचालय आदि सुविधा सुनिश्चित कर दी गई हैं। मतदाताओं को वोट डालने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग एजेंट को सभी जरूरी हिदायतें दी जा चुकी हैं। मतदान के दिन पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर के दायरे में वोट डालने वाले या पोलिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के अलावा और किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी।

निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासन गंभीर
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस, एक्साइज, एफएसटी, एसएसटी टीमें व विभिन्न एजेंसियां चुनाव प्रभावित करने वाले वस्तुओं, नकदी आदि पर कार्रवाई कर रही हैं। जिले में अभी तक विभिन्न टीमों व एजेंसियों द्वारा चुनाव प्रभावित करने वाली काफी वस्तुओं, कैश व अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। जिला प्रशासन निष्पक्षता से चुनाव संपन्न करवाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *