February 23, 2026

जीएसएसएस नंगल जरियाला के खिलाडिय़ों ने स्कूल का नाम रोशन किया

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
जीएसएसएस नँगल जरियाला के खिलाडिय़ों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 एवम अंडर–19 खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दो विनर एवम चार रनर अप ट्रॉफियां जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के डीपीई टेक सिंह जसवाल ने बताया कि अंडर 14 खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत खिलाड़ियों ने कबड्डी में लड़कियों के वर्ग में विजेता ट्रॉफी के साथ साथ खो-खो में लड़कों के वर्ग में विजेता ट्रॉफी हासिल की है। जबकि अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में कबड्डी में रनर अप ट्रॉफी के साथ साथ खो खो में भी लड़कियों के वर्ग में रनर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इसके अतिरिक्त अंडर 19 खो खो प्रतियोगिता में लड़कियों एवम लड़कों दोनों वर्ग में दो रनर अप ट्रॉफियां जीतकर स्कूल का नाम चमकाया है।स्कूल प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन पर डीपीई टेक सिंह जसवाल, पीईटी रणजोध सिंह, प्राध्यापक सुशील जरियाल की पीठ थपथपाते हुए विद्यार्थियों, अध्यापकों एवम अभिवावकों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *