February 13, 2026

अमतर मैदान में मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत

मोहित कांडा, ,नादौन 08 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का वीरवार को नादौन के अमतर मैदान में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। नादौन के साथ लगते कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के लिए मुख्यमंत्री वीरवार सुबह हैलीकॉप्टर के माध्यम से अमतर मैदान पहुंचे। इस अवसर पर स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल भी उनके साथ थे।
अमतर मैदान में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल और कानून मंत्री यादविंद्र गोमा, ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न, हमीरपुर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अमरजीत सिंह, कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा, एसपी हमीरपुर पदम चंद, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारियों, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, पार्टी के अन्य पदाधिकारियों, कांगड़ा जिले के नेताओं और आम लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से भी मिले और ज्वालामुखी के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *