February 15, 2026

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल विद्यार्थियों व शोधार्थियों को आज प्रदान करेंगे डिग्रियां

डीसी डा विवेक भारती ने लिया तैयारियों का जायजा

महेंद्रगढ़, 17 नवंबर। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ में 18 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर आज उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस मौके पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट भी मौजूद थे।
राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में 1338 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। डीसी व एसपी ने कार्यक्रम स्थल से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम को देखते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *