March 11, 2026

हमीरपुर में नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल

रविंदर कुमार, हमीरपुर: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बुधवार को तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, जिला प्रशासन और गौतम ग्रुप ऑफ कालेज हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। राज्यपाल सुबह साढ़े 10 बजे सर्किट हाउस परिसर से एक जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस जागरुकता रैली में विभिन्न स्कूलों व कालेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस रैली के गौतम ग्रुप ऑफ कालेज के परिसर में पहुंचने के बाद मुख्य कार्यक्रम आरंभ होगा।
 इस कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रो०शशि कुमार धीमान करेंगे। जबकि, हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के पूर्व संयोजक एवं सलाहकार ओम प्रकाश शर्मा और एसपी भगत सिंह ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।
राज्यपाल नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करके विभिन्न सुविधाओं का जायजा भी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *