राज्यपाल ने बीबीएमबी विश्राम गृह में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया
शिवांकुर शर्मा, नंगल, पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज बीबीएमबी के सेक्टर 35-बी, चंडीगढ़ स्थित बीबीएमबी अधिकारी विश्राम गृह में 55 किलोवाट पीक रूफटॉप सोलर पावर प्लांट एवं वर्षा जल संचयन प्रणाली का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीबीएमबी के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी एवं बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिकारी
भी उपस्थित रहे।
यह सोलर प्रोजेक्ट प्रति वर्ष लगभग 77,088 यूनिट स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का उत्पादन करेगा, जिससे कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी
और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो सतत विकास और आने वाली पीढियां के लिए एक स्वच्छ वातावरण बनाने के प्रति बीबीएमबी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर बीबीएमबी के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग कर बीबीएमबी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है और राष्ट्र के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को समर्थन दे रहा है।
स्थल पर स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणाली भी जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर को रिचार्ज करने में सहायक होगी जिससे यह पहल ऊर्जा एवं जल संरक्षण दोनों की दिशा में एक संतुलित कदम सिद्ध होगी।
